जिलाधीश विरेन्द्र कुमार दहिया ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए ऐलिवेटिड नेशनल हाईवे के नीचे खुली जगह को चिन्हित करने के आदेश किए
BOL PANIPAT : 16 जून। जिलाधीश विरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न संगठनों, राजनैतिक दलों के आंदोलनकारियों को अपनी मांगों का विरोध प्रदर्शन करने के लिए जिला सचिवालय के पास जीटी रोड़ पर ऐलिवेटिड नेशनल हाईवे के नीचे खुली जगह को चिन्हित करने के आदेश किए हैं। जहां पर ये संगठन शांतिपूर्ण सभा और आंदोलनकारियों के लिए विरोध प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि विभिन्न संगठनों/राजनैतिक दलों के आंदोलनकारी अपनी मांगों के लिए और विरोध प्रदर्शन करने के लिए जिला सचिवालय परिसर के पास एकत्रित होते हैं। यही नहीं ये लोग उपद्रव भी पैदा करते हैं और कानून व्यवस्था की समस्या भी पैदा करते हैं॥ जिससे परिसर में नियमित काम के लिए आने वाले आमजन को असुविधा होती है। जिसके दृष्टिïगत उक्त स्थान चिन्हित किया गया है।

Comments