छात्र संगठन इनसो ने आईबी कॉलेज प्रिंसिपल को दिया ज्ञापन.
लोकल बसें बंद होने से आईबी कॉलेज के छात्र परेशान : बलराज देशवाल
BOL PANIPAT :- आज आईबी पीजी कॉलेज पानीपत के छात्रों ने छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो ) के जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में रोडवेज बसों को लेकर हो रही समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य अजय गर्ग को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की पानीपत के प्रत्येक कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के हजारो छात्र छात्राओं को जब से पानीपत पुराने बस स्टैण्ड को बंद किया गया है तब से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है छात्र छात्राओं को अपने कॉलेजों मै आने जाने में परेशानी हो रही है जिसको लेकर छात्र संगठन इनसो लगातार प्रयास रत है की लोकल बसों का संचालन दोबारा से पुराने बस स्टैंड से हो लेकिन जिला प्रशासन इसे अनदेखा कर रहा है जिससे छात्रों की कोई सुनने वाला नहीं है इनसो नेता देशवाल ने बताया की इनसो इसे लेकर अब प्रत्येक कॉलेज मे जाकर कॉलेज प्रबंधक से मिल छात्रों की इस समस्या को उठा रहा है आज इनसो का एक प्रतिनिधिमंडल आईबी पीजी कॉलेज पहुंचे और वहां के प्राचार्य अजय गर्ग को छात्रों से मिलवाया तो छात्रों ने यह समस्या बता जल्द इसका समाधान करने की कोशिश की
इस अवसर पर कपिल शर्मा , प्रदीप खर्ब, नवीन जागलान, हेमंत सिंह, नीरज चौधरी, गोविंद कादियान, साहिल खुराना आदि छात्र मौजूद थे

Comments