Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 15  का स्थान बदला 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जून। समालखा नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदाताओं की सुविधा के लिए समाज सेवा समिति अस्पताल में बने वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 15 को उसी परिसर के दूसरे कमरे में स्थगित किया जाएगा। यह निर्देश पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव (आईएएस) ने डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान और एसडीएम अश्वनी मलिक के साथ शुक्रवार को समाज सेवा समिति में बने बूथ के दौरे को लेकर दिए।
     पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव ने कहा कि मतदाताओं की सहूलियत को देखते हुए इस बूथ को दूसरे खुले और हवादार कमरे में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं ,पहले वाले बूथ में आने और जाने का एक ही रास्ता था, इससे मतदाताओं को मतदान के दिन परेशानी हो सकती थी।
      उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम अश्वनी मलिक को कहा कि सभी संवेदनशील बूथों की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करवाकर दें। मतदान के दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। मतदान केंद्र पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी मतदाताओं से भद्रता के साथ पेश आएं। कोई असामजिक तत्व मतदान केंद्र के इर्द गिर्द ना घूमे, यह भी सुनिश्चित किया जाए।

Comments