Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशनल स्कीम के तहत युवाओं को दें रोजगार: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 27 सितम्बर। उपायुक्त सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय में द्वितीय तल पर स्थित सभागार में राष्टï्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना की समीक्षा के लिए जिला के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों तथा गैर सरकारी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी अपने-अपने विभागों में ज्यादा से ज्यादा अभियार्थियों को रोजगार दें। इस सम्बंध में उन्होंने जिले के निजी संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी यही अपील की।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में युवाओं को स्कील्ड बनाने के लिए नेशनल अप्रेंटिसशीप ट्रेनिंग स्कीम शुरु की थी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सितम्बर माह से नये प्रशिक्षकों को जल्द से जल्द ज्वाईनिंग करवाई जाए। इसी तर्ज पर जिला के गैर सरकारी संस्थानों में भी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्ïडा, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Comments