Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


कृषि कार्यों में दुर्घटना उपरान्त मृतक किसानों के परिजनों को किए गए चेक वितरित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 3, 2023 Tags: , , ,

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर योजना के तहत करती है सरकार मदद: पंवार

BOL PANIPAT , 3 जनवरी। राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने मडलौडा में कृषि कार्यों मेें दुर्घटना उपरान्त मृतक किसानों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये की राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान मडलौडा खण्ड के अटावला गांव के किसान आजाद तथा रेर कलां गांव के किसान रिंकू की कृषि कार्य करते दौरान दुर्घटना में मौत होने उपरान्त स्वर्गीय आजाद की धर्मपत्नी उर्मिला व स्वर्गीय रिंकू की धर्मपत्नी को पाँच-पाँच लाख रुपये की राशि के चेक दिए गए।
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए कृषि कार्य करते समय दुर्घटना में मौत होने पर उनके परिजनों को जीवन-यापन के लिए पाँच लाख रुपये की राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि यह राशि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर  मजदूर योजना के तहत मृतक  किसान के परिजनों को दी जाती है।
मार्केट कमेटी मडलौडा की सचिव आशा रानी ने बताया कि विभाग द्वारा किसानों के हितों के लिए अनेकों योजनाएं प्रारंभ कर रखी हैं, जिनके माध्यम से किसानों की मदद की जाती है।

Comments