मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना विकास एवं स्वरोजगार का बड़ा जरिया: उपायुक्त
-उपायुक्त ने जिले के बैंकर्स के साथ बैठक कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश
-बैंकर्स शीघ्रता से करें पैंडेंसी का निस्तारण, आगामी समीक्षा बैठक में होगी प्रगति योजना की प्रगति पर चर्चा
-बैठक में बैंकर्स ने पैंडेंसी क्लीयर न होने के कारणों पर डाला प्रकाश
BOL PANIPAT , 7 नवम्बर। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की प्रगति को समीक्षा को लेकर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय में बैंकर्स के साथ बैठक की व बैकर्स को जरूरी दिशा निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आरंभ कि गई इस योजना के माध्यम से ऐसे सभी परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का प्रयास किया जा रहा है जो गरीब है। उपायुक्त ने बैठक में विभिन्न बैंकों से आए प्रतिनिधियों से योजना की वर्तमान स्थिति जानी व कितने उपभोक्ताओं के ऋण स्वीकृत किए गए हैं व कितनों पर कार्यवाही पूर्ण की गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि वे 21 नवंबर तक पूरी रिपोर्ट तैयार करके दें। उन्होंने अधिकारियों से 2 सप्ताह के दौरान पैंडेंसी को जीरो करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिकारियों ने कार्य में आ रही देरी के बारे में भी उपायुक्त को अवगत कराया व निर्धारित समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने बताया कि अंत्योदय परिवारों को स्वयं का रोजग़ार खोलने या पहले से चल रहे रोजग़ार में विकास करने हेतु ऋण उपलब्ध कराना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। उपायुक्त ने बताया कि योजना के माध्यम से कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उपायों को अपनाया जा रहा है। इस योजना से जुडकऱ अनेक अंत्योदय परिवारों ने अपनी आय में बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को मुख्यमंत्री द्वारा एक सर्वग्राही योजना के रूप में शुरू किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति को अंत्योदय परिवारों को स्वयं का रोजग़ार खोलने या पहले से चल रहे रोजग़ार में विकास करने हेतु ऋण उपलब्ध कराना व अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलो के मध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं में वितरण में अधिक पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करवाना है। बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अवंतिका थरेजा, एलडीएम तुला राम के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments