Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 14, 2022 Tags: , , , , ,

सोमवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे।

BOL PANIPAT : 14 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार शाम को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे जहां पर लोकसभा सांसद संजय भाटिया , राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ,भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस,डीसी सुशील सारवान व अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री सोमवार को भापरा स्टेडियम समालखा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे हैं। वे सोमवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी शाम को लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचे। वे स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

Comments