Monday, August 10, 2026
Newspaper and Magzine


हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 78वाँ सावन जोत महोत्सव

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 10, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 16 अगस्त 2026 को माँ गंगा जमना माँ सरस्वती जी की पावन अनुकम्पा से लाला भोज राम जी मुलतानी परिवार की ओर से 78वाँ सावन जोत महोत्सव 16 अगस्त रविवार को सायं 4 बजे से 7 बजे तक बिन्झोल नहर शिव मन्दिर के प्रांगण में सन्तों महापुरूषों के पावन आशीर्वाद से बड़ी ही श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सेवा के इस महान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक में विचार विमर्श करते हुए जय भगवान मुलतानी, डा. सुरेन्द्र अरोड़ा, चन्द्रभान वर्मा, हरीश चुघ,  जयकिशन अरोड़ा, दीनदयाल, रमेश कुमार, श्याम सुन्दर, लव अरोड़ा, मोन्टी अरोड़ा, राजू ढींगड़ा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments


Leave a Reply