सीएम विण्डों पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लें : एसडीएम विरेन्द्र ढूल
BOL PANIPAT , 8 मार्च। एसडीएम विरेन्द्र ढूल व नगराधीश राजेश सोनी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से सीटीएम कार्यालय में सरल केन्द्र व सीएम विण्डो से सम्बंधित दी जाने वाली आरटीएस व ईटिकटिंग सेवा की बैठक लेते हुए विभिन्न विभागाध्यक्षों को कहा कि वे उनकी ओर से दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं व योजनाओं से सम्बंधित जितनी भी लम्बित शिकायतें हैं उन्हें निर्धारित दिनों में दूर करें।
उन्होंने कहा कि सीएम विण्डों पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लें, कई ऐसी शिकायतें भी होती है जो उस विभाग से सम्बंधित नही होती लेकिन उस शिकायत को सम्बंधित विभाग को भी भेजना सुनिश्चित करें। सरल केन्द्र पर आने वाले आगन्तुकों के साथ सही व्यवहार के साथ पेश आएं।

Comments