मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे ऑनलाइन समाधान शिविरों की निगरानी. अधिकारी शिविरों की समस्याओं का गंभीरता से करें निस्तारण: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-समाधान शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं में दिखाई दिया समाधान के प्रति विशेष उत्साह
-जनता समाधान शिविर में प्रथम दिन 60 समस्याएं आई जिनमें 14 का मौके पर किया समाधान
-ज्यादातर समस्याएं बिजली, खादयआपूर्ति, पेंशन व पंचायत से संबंधित आई
BOL PANIPAT, 27 नवम्बर। हरियाणा सरकार की नई पहल के तहत बुधवार को जिला सचिवालय में जनता समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि ये शिविर पहले शिविरों की अपेक्षा थोड़े से भिन्न है लेकिन उददेश्य दोनों का एक जैसा है। जनता की समस्याओं के समाधान पर मुख्य रूप से फोक्स करना है। इन शिविरों की मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। इसको लेकर सचिवालय में ऑनलाइन सिस्टम भी लगाया गया है जिसमें पूरे शिविर की कार्यवाही लगातार 2 घंटे मुख्यमंत्री देख सकते है व अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं से जुडकऱ उनकी समस्या और समाधान पर बात कर सकते है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को चेताया कि वे समय पर शिविर में पहुंचे व समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें। सभी अधिकारियों को इन शिविरों को गंभीरता से लेना होगा व जनता की समस्याओं का निदान करना होगा। उपायुक्त ने हैफड के अधिकारियों को फटकार लगाई कि वे अपने कार्य के प्र्रति और गंभीर हो व उन्होंने मंडियों की स्थिति भी जानी व कितनी पैडी पहुंची है व उठान की क्या स्थिति है इस पर जानकारी ली। उपायुक्त ने अधिकारियों से 9 दिसम्बर के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की व सैक्टर 18 में हैलीपैड के निर्माण की क्या स्थिति है पर भी अपडेट लिया।
उपायुक्त ने शिविर में नागरिकों की समस्या की सुनवाई करते हुए एक दिव्यांग महेंन्द्र की पैंशन बनवाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए व कहा कि जो भी पात्र है उनकी पैंशन बिना किसी विलंभ के बननी चाहिए व इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में शिकायतकर्ता सुभाष ने उपायुक्त से अपील की कि उनकी मजदूरी दिलवाने का कष्ट करें। इस पर उपायुक्त ने अधिकारियों को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता नरेश वासी कुराना ने शिकायत की कि उन्हें खसरा के फस्र्ट कापी ऑफ द रिकार्ड उपलब्ध करवा कर निशानदेही दी जाएं। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुंरत संज्ञान ले व समस्या का समाधान करें। इसी से जुड़ी एक अन्य समस्या में लिच्छमण वासी जलालपुर ने निशानदेही की रिपोर्ट तैयार करने में की जा रही देरी की शिकायत उपायुक्त से की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुंरत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता नन्ही वासी वार्ड 12 ने उपायुक्त से शिकायत की उनके मकान की दो किश्तें रूकी हुई है जिसके कारण वे अपना मकान के निर्माण का कार्य पूरा नहीं कर पा रहे है इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किश्त न आने के कारणों का पता लगायें व समस्या का समाधान करें। एक अन्य शिकायतकर्ता सीमा वासी निम्बरी ने पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र से शिकायत की कि उनके साथ एक मामले में अन्याय हो रहा है व पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
एक अन्य शिकायतकर्ता ने उपायुक्त से बिजली का ख्ंाभा हटवाने का अनुरोध किया। शिकायतकर्ता जितेन्द्र वासी कुटानी रोड ने बताया कि उनके मकान के सामने बिजली का ख्ंाभा है जिसकी तारे बहुत नीची है छत से लगती है इसकी वजह से मेरी लडक़ी को कंरट भी लगा व भविष्य में भी दुघर्टना होने का अंदेशा है। उन्होंने बिजली का खंभा हटवाने की मांग की। एक अन्य व्यक्ति शांति स्वरूप वासी वार्ड 22 बत्रा कालोनी ने बताया कि मैं पानीपत का स्थाई निवासी हूं। मैं डिपो होल्डर बदलवाना चाहता हूं। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को तुंरत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में मुख्य रूप से पुलिस विभाग, बिजली, खादय आपूर्ति, निगम, पैंशन से जुड़ी समस्याएं सामने आई।
इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, निगम संयुक्त कमीशनर मनी त्यागी, सीएमओ जंयत आहुजा, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, डीएफओ विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डीएफएससी नीतू, डीआरएम राजकुमार, डीडीपीओ मनीष, डीटीपी संजय आंतिल, पंचायत राज के अधीक्षक अभियंता प्रदीप, मार्केटिंग बोर्ड के अधीक्षक अभियंता विनय रावल,डीएचओ शंकर शर्दालु, पब्लिक हैल्थ के एसडीओ राजेश, कृषि विभाग के एसडीओ राधे श्याम, के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments