Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 01 जून 2023 से शुरू

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at May 30, 2023 Tags: , , , ,

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए
कुल 65038 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

BOL PANIPAT , 30 मई। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू की परीक्षाएं पुरे भारत वर्ष में 1 जून 2023 से शुरू होने जा रही है, जो की 7 जुलाई 2023 को समाप्त होंगी। इग्नू द्वारा पात्र विद्यार्थियों को हॉल टिकट जारी किये जा चुके है। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट डब्लयूडब्लयूडब्लयूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन पर अपलोड किये जा चुके है।
डॉ धर्म पाल ने बताया की हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर जिलों में इग्नू द्वारा कुल 36 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए है, जिनमे से 8 परीक्षा केंद्र हरियाणा की विभिन्न जेलों में स्थापित किये गए है। जून माह में होने वाली परीक्षाओं में कुल 65038 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा दे रहे है। जिला करनाल के अंतर्गत कुल 5 परीक्षा केंद्र स्थापित किये है जिनमे से एक परीक्षा केंद्र करनाल जेल में है। इसके आलावा गुरु नानक खालसा कॉलेज, बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक कॉलेज और प्रताप कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए है जिनमे कुल 10394 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रो पर परीक्षाएं बहुत व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करवाने के लिए सभी इंतज़ाम कर लिए गए है इसके लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की तरफ से परीक्षा नियंत्रको के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया है जिसमे उन्हें परीक्षाओं से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ मुहैया करवाई गयी। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है की वे परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुँच जाएं और इग्नू द्वारा जारी आईडी कार्ड और हॉल टिकट साथ लेकर जायें।

Comments