Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


केयूके की वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज दूसरी बार बना ओवर ऑल चैंपियन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 9, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : शनिवार 9-11-2024, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में आयोजित 61वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2024-25 में आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार ओवर ऑल चैंपियन बनकर आर्य कॉलेज के मान को बढाने का काम किया। शनिवार को विजेता खिलाडियों का कॉलेज प्रांगण में स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी खिलाडियों को जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी प्राध्यपकों व कोच को इस एतिहासिक जीत की बधाई दी।

कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने अपने बधाई संदेश में सभी विजेता खिलाडियों को आशिर्वाद दिया और कहा कि आर्य कॉलेज के ये खिलाडी यहीं रूकने वाले नहीं बल्कि ये तो आगे चलकर कुरूक्षेत्र विश्विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदेश हरियाणा का ही नहीं अपितु अपने देश भारत का भी नाम रोशन करेंगे।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र की 61वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 4 नवंबर से 8 नवंबर तक कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर व कुरूक्षेत्र के गुरू द्रोणाचार्य खेल मैदान पर हुआ। इस प्रतियोगिता में केयूके से जुडे सभी कॉलेजों के खिलाडी भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज की बी.कॉम प्रथम वर्ष की वर्षा ने 400 मीटर रिले दौड में गोल्ड मेडल, बीए द्वितीय वर्ष की गुंजन रावल ने हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल, बीए तृतीय वर्ष की गुनगुन ने शोटपूट में ब्रांज मेडल, बीए तृतीय वर्ष की शबनम ने जैवलिन में ब्रॉज मेडल, बीए द्वितीय वर्ष की ईशा ने 110 मीटर बाधा दौड में गोल्ड मेडल, बीए द्वितीय वर्ष की आंचल रानी ने 800 मीटर दौड में सिल्वर, 400 मीटर में गोल्ड, 100 मीटर रिले दौड में ब्रॉज मेडल, बीए प्रथम वर्ष की खिलाडी विधि ने 4X400 मीटर में गोल्ड, 100X4 मीटर में ब्रान्ज़ मेडल, बीए प्रथम वर्ष की सानिया ने 4X400 में गोल्ड, 100X4 में ब्रान्ज़ मेडल, बीए द्वितीय वर्ष का खुशी ने हैमर थ्रो में गोल्ड वहीं बीए प्रथम वर्ष की दिलजीत कौर ने 100X4 मीटर दौड में ब्रान्ज़ मेडल अपने नाम किया।

वही आर्य कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के अंकुर ने 4X400 मे गोल्ड मेडल व 100X4 मे सिल्वर मेडल, बीकॉम प्रथम वर्ष के विशाल ने 4X400 मे गोल्ड मेडल, बीए द्वितीय वर्ष के सुमित ने 4X400 मे गोल्ड मेडल व 200 और 400 मीटर मे गोल्ड व 100X4 मे गोल्ड मेडल, बीकॉम प्रथम वर्ष के हर्ष दीक्षित ने 200 मीटर मे सिल्वर मेडल व 100X4 मे सिल्वर मेडल, बीए प्रथम वर्ष के आर्यन ने 110 मीटर की बाधा दौड़ मे ब्रान्ज़ मेडल, बीए प्रथम वर्ष के विकास ने 4X400 मे गोल्ड मेडल व 400 मीटर मे गोल्ड व 100X4 मे सिल्वर मेडल, बीकॉम प्रथम वर्ष के विपिन सिंह ने 10 किलोमीटर दौड़ मे गोल्ड मेडल व 21 किलोमीटर मे गोल्ड मेडल, बीए प्रथम वर्ष के चंद्र सिंह ने 21 किलोमीटर की स्टीपल चैस मे सिल्वर मेडल अपने नाम किए ।

वही विश्वविद्यालय मे आयोजित स्विमिंग और वाटर पोलो के परिणाम इस प्रकार रहे-

बीकॉम प्रथम वर्ष के नरेंद्र ने 100X4 और 200X4 फ्री स्टाइल रेली मे द्वितीय स्थान, बीकॉम प्रथम वर्ष के राकेश ने 100X4 और 200X4 फ्रीस्टाइल रेली मे द्वितीय स्थान व 100 मीटर बटरफ्लाई मे तृतीय स्थान, बी कॉम प्रथम वर्ष के अनवर ने 100X4 और 200X4 फ्रीस्टाइल रेली मे द्वितीय स्थान, बीएएमसी प्रथम वर्ष के तेजबीर ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक मे तृतीय स्थान व 200 मीटर मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक मे द्वितीय स्थान, बीटीटीएम प्रथम वर्ष की पूनम ने 100X4 और 200X4 फ्रीस्टाइल रेली मे द्वितीय स्थान हासिल किया ।    

Comments