Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


बाल विवाह मुक्ति रथ को मिल रहा है व्यापक समर्थन.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 2, 2026 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत जिले में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान के तहत जस्ट राइटस फार चिल्ड्रन संगठन की सहयोगी संस्था एमडीडी ऑफ इण्डिया द्वारा बाल विवाह मुक्ति रथ चलाया जा रह है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के विशेष सहयोग के साथ इस मुक्ति रथ को आमजन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बाल विवाह मुक्ति रथ को लेकर गांवों में लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
पानीपत शहर की मेयर कोमल सैनी ने भी बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर कर इस अभियान के अपना समर्थन दिया। उन्होंने नगर निगम कार्यालय में इस बाल विवाह मुक्ति रथ का स्वागत किया और कहा कि पानीपत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए संस्था और सरकार की यह मुहिम बेहद सराहनीय है और हम सबको मिलकर इस मुहिम को आम जन तक पहुंचाना चाहिए।
ऊझा गांव के सरपंच नरेश कुमार ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह बहुत अच्छा अभियान है। हमारी कोशिश होगी कि गांव में कोई भी बाल विवाह न होने पाए।
बाल विवाह मुक्ति रथ किला थाना पानीपत, वार्ड 13 की कालोनियों, रेलवे स्टेशन, महावीर आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऊझा, रिसालू, डाडोला गांव तथा मंदिर और गुरुद्वारों में लोगों को जगरूक किया और बाल विवाह के खलाफ हस्ताक्षर अभियान में शामिल किया तथा बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।
विधिक सेवा प्राधिकरण, एमडीडी आफ इंडिया एवं संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में पानीपत जिले में लम्बे समय से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे
विद्यालय के प्रांगण में छात्रों एवं अध्यापकों के बीच भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस रथ के साथ एमडीडी ऑफ इण्डिया संस्था के जिला समन्वयक संजय कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पायल और दीपिका, विक्टिम असिस्टेंट कॉर्डिनेटर अजय की टीम चल रही है। एमडीडी ऑफ इण्डिया के जिला संयोजक संजय कुमार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आम जन को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करना है। बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों के प्रति अवगत करवाना है और यही कोशिश रहेगी कि जिले में एक भी बाल विवाह न होने पाए। इस रथ के माध्यम से बाल विवाह निषेध अधिनियम से संबंधित कानूनी प्रावधानों का प्रचार-प्रसार करने के साथ बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों को बढ़ावा देना और आम जन को बाल विवाह की रिपोर्टिंग एवं रोकथाम हेतु प्रोत्साहित करना है।

Comments