Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


पाईट कॉलेज व प्रयास संस्था द्वारा नशा मुक्त व मधुमेह मुक्त मैराथन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at April 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज सुबह सूरज की पहली किरण के साथ 6 बजे मुख्य अथिति ए डी जी पी श्रीकान्त जाधव (आई पी एस ) डायरेक्टर हरियाणा स्टेट नारकोटिक ब्युरो, फाउंडर प्रयास संस्था तथा चेयरमैन piet कॉलेज हरिओम तायल, मेंबर सेक्रेटरी सुरेश तायल , वाईस चेयरमैन राकेश तायल , प्रबंधन सदस्य शुभम तायल ,निदेशक डा शक्ति कुमार व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रथम 12 किलोमीटर की मैराथन का फ्लैग ऑफ करके पुलिस लाइन पानीपत से शुभारम्भ किया गया, इस मैराथन में लगभग 2000 से अधिक सभी वर्ग के युवक ,युवतियों व वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और सभी ने पाईट कॉलेज में पहुँच कर इस नशा मुक्त व मधुमेह मुक्त मैराथन को पूरा किया , इस मैराथन को 5 वर्षीय युक्ति , रोहतक से विशेष रूप से भाग लेने आई वरिष्ठ नागरिक कमलेश राणा, एवं मेंबर बी ओ जी पाईट शुभम तायल ने प्रथम प्रयास में पूर्ण किया, जो की अपने आप में एक प्रेरणादायक कदम है , इस अवसर पर रेडियो ऍफ़ ऍम के आर जे रॉकी ने हरियाणवी अंदाज में धावकों का मनोरंजन किया तथा हरियाणवी गायक सुभाष फौजी ने नशे पर आधारित अपने गीत द्वारा हरियाणा को नशा मुक्त रखने का सन्देश दिया जिसको मुख्य अथिति श्रीकान्त जाधव व piet प्रबंधन समिति ने बहुत सराहा और सभी उनके गीत पर झूमने लगे , इस अवसर पर मुख्य अथिति श्रीकान्त जाधव ने सभी धावकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई , प्रथम नशा मुक्त व मधुमेह मुक्त हरियाणा मैराथन के प्रथम, द्वित्य व तृत्य विजेताओं को क्रमश 11000/- , 7000 /- व 5000 /- की नकद धनराशि पुरस्कार के रूप में दी गई इसके अतिरिक्त गोयला इलेक्ट्रॉनिक पानीपत द्वारा सभी विजेताओं को वाशिंग मशीन , मिक्सर – जूसर व डिनर सेट दिए गए, इस मैराथन के विजेताओं की सूचि इस प्रकार है प्रथम स्थान पर विपिन सिंह, वर्षा , जोगीन‌्दर सिंह व राजेश, द्वितीय स्थान पर जयदेव ठाकुर व रिम्पी तथा तृतीय स्थान पर वतन, खुशी व बलवान रहे, इस मैराथन में भाग लेने वाले सभी धावकों को पाईट प्रबंधन समिति द्वारा सुंदर टी शर्ट व कैप वितरित की गई ताकि रास्ते में धावकों की पहचान की जा सके, पाईट की तरफ से मंच संचालन डा बी बी शर्मा, तरुण मिगलानी तथा डा अशोक कुमार वर्मा प्रभारी जागरूकता कार्यक्रम व पुनर्वास हरियाणा स्टेट नारकोटिक ब्युरो द्वारा किया गया, प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अथिति श्रीकान्त जाधव, ए एस पी विजय सिंह , हरियाणवी गायक सुभाष फौजी व आर जे रॉकी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया , इस अवसर पर मुख्य भूमिका में नायब तहसीलदार राहुल कुमार, डा दीपक प्रभाकर भगवत, ओ पी रनोलिया जनसम्पर्क अधिकारी, इंस्पेक्टर जोगिन्दर सिंह, डा प्रवीण गोयल, अजय मालिक, डा नीलम मालिक, डा शिवा, सुमन, डा सीमा रोहिल्ला, गरिमा मित्तल, पलिका, मुकेश, हार्दिक, निखिल सचदेवा, अरुण, मनदीप, मोहित, शुभम नलवा, शुभम, अमन इनके अतिरिक्त पानीपत रोटरी सेंट्रल, काइट क्लब, आरम्भ फाउंडेशन , सहयोग परिवार व हरियाणा पुलिस आदि के सदस्य मौजूद रहे

Comments