Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे पढ़ लिखकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपना जीवन सुधार सकते हैं :अविनाश मलिक

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जैसा संस्था का नाम वैसे संस्था का काम। हम बात कर रहे हैं शहर की कैसी संस्था जो शहीद भगत सिंह के नाम पर पिछले काफी समय से संस्था चला रहे हैं और उनके पद चिन्ह पर चलते हुए दिन-रात दूसरों की मदद कर रहे हैं संस्था के प्रधान बने हुए आज अविनाश मलिक को 1 वर्ष पूरा हो गया है उन्होंने अपने कार्यकाल को लगातार दूसरों की मदद करके मनाया .

आज सैक्टर 12 शिव मंदिर के बाहर रहने वाले बच्चों को स्टेशनरी, डेस्क टेबल, मैजिक टैब, कॉपी किताब दी गई। बच्चे देश का भविष्य हैं।  बच्चे पढ़ लिखकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपना जीवन सुधार सकते हैं.
इसी सोच को निरंतर भगत सिंह फाउंडेशन की टीम सबके बीच पहुंच रही है और दूसरों की मदद कर रही है।इस अवसर पर अविनाश मलिक, गोपी सरपंच, मोहित मलिक, विशाल खोखर, नितिन ग्रेवाल, संजीत आदि मौजूद रहे।  

Comments