Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मौत का इंतजार कर रहे मरीज को जनसेवा दल के प्रयास से मिली नयी जिंदगी.  

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 24, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : रामदास जाटल रोड खटीक बस्ती का रहने वाला अपने इलाज के लिए दर-दर की ठोकरे खाई, जबकि उसका आयुष्मान कार्ड भी था रोहतक दिल्ली, चंडीगढ़ सरकारी और प्राइवेट प्रेम हॉस्पिटल दिखाने के बाद कहीं भी उसका इलाज नहीं हो पाया। आखिर हार कर‌ जनसेवा दल के पास आ गया उनके दोनों पांव में गैंग्रीन था कोई भी डॉक्टर उसका इलाज करने के लिए तैयार नहीं हुआ. जन सेवा दल एक माध्यम है आखिरकार जन सेवा दल ने गरीब परिवार समिति के प्रधान श्याम लाल  और निवर्तमान मेयर अवनीत कौर  से जब बात की. दोनों उन्होंने तुरंत ही कहा जहां भी इसका इलाज होता हो आप करें पैसों की चिंता ना करें। आप उसका इलाज शुरू करवाई जब जनसेवा दल के ऊपर गरीब परिवार समिति ने हाथ रखा तो तुरंत इसे शोभित हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां पर सभी इसके टेस्ट किए गए रामदास के परिवार की सहमति से उनके दोनों पांव काट दिए गए क्योंकि गैंग्रीन इतना बढ़ चुका था अगर थोड़ी सी देर हो जाती तो उनका जीना मुश्किल था अब रामदास के चेहरे पर मुस्कुराहट है  गरीब परिवार समिति ने 50 हजार  का चेक डॉक्टर को दिया प्रधान श्याम लाल गर्ग, अवनीत कौर, वीरेंद्र सोनी और सरदार भूपेंद्र सिंह  मध्यम जन सेवा दल की टीम का आभार व्यक्त किया और शोभित हॉस्पिटल की पूरी टीम का धन्यवाद किया

Comments