शिविर में पोस्को एक्ट के बारे में बच्चोंं को किया जागरूक
– पौष्टिक आहार बच्चों में फूंकता जान
BOL PANIPAT ,14 सितंबर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत राजकीय प्राईमरी स्कूल, सैनीपुरा में स्कूली बच्चोंं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बच्चोंं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए संरक्षक अधिकारी (संस्थागत)जिला बाल संरक्षक ईकाई अंजू त्यागी ने बच्चोंं को पोस्को एक्ट 2012 के बारे व इसकी जरूरत क्यों पड़ी व इस एक्ट के तहत क्या-क्या सजा का प्रावधान है को विस्तार पूर्वक बताया।
संरक्षक अधिकारी अंजू ने बताया कि बच्चोंं को घर से बाहर जाने से पहले अपने माता-पिता की इजाजत लेनी चाहिये। किसी भी स्थिति में अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की चीजे नहीं लेनी चाहिये। बच्चोंं को गली-मौहल्ले में भीख नहीं मांगनी चाहिये। अपने मां-बाप की आज्ञा का पालन करना चाहिये। सडक़ पार करते वक्त नियमों का पालन करना चाहिये।
संरक्षक अधिकारी अंजू त्यागी ने बच्चोंं को गुड-टच- बैड टच के बारे में अवगत कराया व चाईल्ड हैल्प लाईन नंबर 1098 के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सचेत किया कि अगर कोई अनजान व्यक्ति उन्हें छुता व उन्हे बुरा मासुस होता है तो इस स्थिति में वहां से भागने की कोशिश करनी चाहिये या फिर जोर-जोर से चिल्लाना चाहिये व अपने परिजनों को उप स्थिति से अवगत कराना चाहिये। शिविर में बच्चोंं से जुड़ी योजनाओं पर व पौष्टिक आहर बच्चों के लिए कितना जरूरी है पर भी रोशनी डाली गई। इस मौके पर स्कूल प्रिंसीपल उषा रानी, रेखा देवी, सौनम ,अनिता, शिल्पा व स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Comments