Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति नागरिक संतुष्ट: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 13, 2025 Tags: , , , , , ,

-तीव्र गति से होते समाधान से लोगों में बना खुशी का वातावरण
-समाधान शिविर में ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग व क्रिड से संबंधित पहुंची
-समाधान शिविर में आई 77 शिकायतें, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT, 13 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की नायब पहल ने जनता समाधान शिविर में नागरिकों के मन को पूरी तरह से जीत लिया है। एक अटूट विश्वास लोगों में प्रशासन के प्रति बना है। इस सबके पीछे मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच व प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत है। सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित किये गए समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए  अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति नागरिक पूरी तरह से संतुष्टï हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का एक बार पंजीकरण हो जाता है तो उसका समाधान देर सवेर जरूर होता है। समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का जिस तीव्र गति से समाधान हो रहा है उससे लोगों में खुशी का वातावरण बन गया है।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर समाधान शिविर में पहुंचे व कोशिश करें कि शिविर में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे नागरिकों की समस्याओं के समाधान में देरी न हो। उन्होंने कहा कि ये समाधान शिविर जनता की समस्याओं का मूल समाधान करने को लेकर आयोजित किये जा रहे है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में नागरिकों को समाधान शिविर में न आना पड़े इसका भी हमें विशेष ध्यान रखना है और इस पर भी निगरानी बरतनी है कि विभाग में कुछ ऐसा न हो कि लोगों को फिर दरबार में आना पड़े। उनकी हर समस्या का समाधान वे पूरी तन्म्यता से करें।
    समाधान शिविर में कृष्णपुरा रेजिडेंटस वेलफेयर एशोसिएशन ने संजय पार्क में बिजली विभाग से संबंधित समस्या रखी। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्म के लिए जो बिजली के पॉल खड़े किये है वे लोगों के लिए भविष्य में बड़ी आपदा बन सकते है। उन्होंने बताया कि गत दिवस एक बच्चे को करंट लगने का हादसा हो चुका है। इसकी पुनावृत्ति न हो इसके समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त से गुहार लगाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बिजली विभाग के एसई को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
  शिकायतकर्ता यशपाल ने लाल बत्ती चौंक से जाम की समस्या को दूर करने के लिए लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग प्रशासन से की। अतिरिक्त उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए। शिकायतकर्ता रेखा रानी ने प्रशासन से डैवल्पमैंट चार्ज रिफंड करने की प्रार्थना की। प्रशासन ने इस पर जांच के निर्देश दिए।
    शिकायतकर्ता कर्ण सिंह वासी छाजपुर ने प्रशासन से अनुरोध किया कि छाजपुर में जो टावर लगाया जा रहा है उससे बीमारी का खतरा पैदा होगा। लोगों में इसको लेकर काफी रोष है। अतिरिक्त उपायुक्त ने डीडीपीओ को जांच के आदेश दिए।
    एक अन्य शिकायतकर्ता रणधीर वासी नारा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि पिछले दिनों सरकारी रास्ता नम्बर 222 व 729 का कब्जा प्रशासन ने गत दिवस दिलवाया था। एक बार फिर कब्जा किया गया है। उन्होंने प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने के लिए प्रार्थना की। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक से वार्ता की व उनके संज्ञान में इस समस्या को डाला।
    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिहं,  सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, आरटीओ डॉ.नीरज, डीडीपीओ मनीष मलिक, आईटीआई प्रिंसीपल डॉ.कृष्ण, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, जन स्वस्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, जिला आयुष अधिकारी डॉ.संजय,पशु चिकित्सक अशोक लोहान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments