Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


होली के त्यौहार पर हमें जल बचाने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए : जिला उपायुक्त सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 मार्च। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जिलावासियों को होली के त्यौहार के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई देते हुए अपील की कि सभी जिलावासियों को इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। यह त्यौहार भाईचारे को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने अपील की कि रंगों के इस त्यौहार को आपसी भेदभाव और मनमुटाव दूर करके ही होली खेंले। होली के इस त्यौहार को किसी भी प्रकार के द्वेष के साथ नहीं मनाना चाहिए। यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है।

इस त्यौहार पर जल का दोहन बहुत ज्यादा होता है। इससे हमें बचना होगा। क्योंकि आज के समय में पानी की बचत बहुत जरूरी है। इसलिए इस बार होली के त्यौहार पर हमें जल बचाने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है, इसकी हमें हर हॉल में बचत करनी चाहिए।

सुशील सारवान ने अपील की कि इस त्यौहार को और अच्छे ढंग से मनाए ताकि लोगों को इस त्यौहार से ज्यादा से ज्यादा खुशी मिले और समाज में भाईचारा कायम रहे। इसके अलावा हमें महिलाओं को सम्मान देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर्यावरण सुरक्षा और आपसी भाईचारा कायम करने की शपथ भी लेनी चाहिए और यह तभी सम्भव है, जब हम जल, पर्यावरण और महिला सम्मान को संरक्षण प्रदान कर सकेंगे।

Comments