Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में क्लास शो का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 21, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा तीसरी द्वारा क्लास शो का आयोजन किया गया। इसका मुख्‍य आधार Udaan beyond Addiction रहा। जिसमें अतिथि सनौली गॉंव के सरपंच संजय त्यागी रहे। कार्यक्रम में आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सैक्रेटरी् राजेश नागपाल , कोषाध्‍यक्ष अशोक मिगलानी , प्रधानाचार्या मीना तनेजा व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा जी उपस्थित रहे।
विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा आए हुए अतिथियों का रोली चंदन का तिलक लगा कर उनका सम्मान किया गया व सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
कार्यक्रम का मुख्य आधार बुरी लत (आदतों) से किस तरह दूर रहा जा सकता है। बुरी आदतें वो कोई भी हो सकती हैं जैसे फोन की, जंक फूड और सोशल मीडिया। बच्चों द्वारा बहुत ही प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। इसके माध्यम से बच्चों ने बताया कि इन बुरी आदतों के कारण क्‍या-क्‍या नुकसान होते हैं और हम किस तरह इन से बच सकते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठी।
स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने अतिथि संजय त्यागी को शॉल ओढ़ा कर उनको सम्मानित किया । अतिथि संजय त्यागी ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।
प्रधानाचार्या मीना तनेजा ने आए हुए मुख्य अतिथि तथा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का धन्यवाद किया और सभी बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बच्‍चे में कला छिपी होती है बस उसे निखारने की जरूरत होती है।
मंच का संचालन अध्यापिका प्रिया ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments