Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


हमें भी महात्मा गांधी के अहिंसा संबंधी विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए : डॉ. अजय कुमार गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) महाविद्यालय, पानीपत में महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में राजनीतिक विज्ञान विभाग व विपणन प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि हमें भी महात्मा गांधी के अहिंसा संबंधी विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर राजनीतिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. किरण मदान और  विपणन प्रबंधन  विभागाध्यक्षा डॉ.पूनम मदान को बधाई दी। राजनीतिक विज्ञान की विभागाध्यक्षा  डॉ. किरण मदान ने कहा कि महात्मा गांधी ने सादगी भरा जीवन जिया इसी प्रकार हमें भी अपना जीवन सादगी भरा जीना चाहिए महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन मैं अपनाना चाहिए। गांधी जी के असाधारण  कार्यों एवं अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी। आजादी एवं शांति की स्थापना ही उनके जीवन का  एकमात्र लक्ष्य था। विपणन प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ.पूनम मदान ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में लगा दिया। गांधी जी द्वारा दिए गए आदर्शों का पालन करना एवं उनके दिखाए गए रास्ते पर चलना ही हमारे जीवन का  एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नेता थे ।इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 250 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रो. खुशबू, प्रो. राहुल, प्रो. विकास, प्रो. मोहित का विशेष योगदान रहा |

Comments