आयुक्त एवं सचिव विजय कुमार दहिया ने प्रदेश के उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर की समस्याओं के निदान को लेकर की वर्चुअल समीक्षा बैठक
समाधान शिविर में जिला पानीपत समस्याओं के समाधान में पहुंचा अव्वल नंबर पर, आयुक्त सचिव ने प्रशासन की कमर थपथपाई: निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी
हर अधिकारी को समाधान शिविर में पहुंचना सभी उपायुक्त करें सुनिश्चित
आयुक्त एवं सचिव ने सभी उपायुक्तो से लिया समस्याओं के समाधान का अपडेट
BOL PANIPAT, 13 जून। हरियाणा सरकार में आयुक्त एवं सचिव विजय कुमार दहिया ने शुक्रवार को समाधान शिविर में आ रही जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का निदान करने को लेकर उपायुक्तों और सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त एवं सचिव ने सभी उपायुक्तओ से कहा कि जनता समाधान शिविर अब व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है व यह पूरी तरह से स्थापित हो चुका है। पानीपत में आयोजित हो रहे समाधान शिविर की तत्काल समस्याओं के निदान की तारीफ की व उसके परिणामों को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि जिस गति से पानीपत में समाधान शिविर में पहुंचने वाली समस्याओं का समाधान हो रहा है अन्य जिलों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कम से कम समय में समस्याओं का निदान करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे जनता समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि जनता में समाधान शिविर के प्रति और प्रगाढ़ और विश्वास कायम हो सके।
निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने आयुक्त सचिव को आश्वासन दिलाया की पूरा प्रशासन समाधान शिविर में आने वाली जनसमस्याओं के निदान को लेकर हमेशा से गंभीर रहा है व इस पर कार्य भी किया जा रहा है। निगम अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों की मेहनत और लगन के कारण ही यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो इसे कायम रखे हुए समाधान शिविर में रुचि ले और समय पर पहुंचे।
विवेक चौधरी ने सभी विभागों की पेंडेंसी को जल्द से जल्द क्लियर करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक-एक करके सभी विभागों की पेंडेंसी की जानकारी ली व उनके समाधान में हो रही देरी का कारण पूछा और जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके द्वारा समाधान शिविर में की जा रही मेहनत को लेकर भी बधाई दी। इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी हेड क्वार्टर सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा, सीएमओ डॉ विजयपाल मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीडीए आत्मा राम गोदारा, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता साबित पन्नू ,जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णपाल, पॉल्यूशन नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र चहल, डीपीओ परमिंदर कौर, एसडीओ नेहा आदि मौजूद रहे।

Comments