Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन द्वारा रहीमपुर खेड़ी से लोगों को रैसक्यू किया गया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 11, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 जुलाई। पानीपत के नवादाआर गांव में यमुना तटबंध टूटने के कारण हुई परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा रहीमपुर खेड़ी से लोगों को निकाल लिया गया है। इस गांव का जलभराव के कारण जिला से सम्पर्क कट गया था।

सांसद संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रहीमपुर खेड़ी के लोगों को जिला प्रशासन द्वारा रैसक्यू किया गया है और उन्हें नाव के माध्यम से गांव से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। इन लोगों को आपदा प्रबंधन टीम ने नाव के माध्यम से सुरक्षित निकाला। उन्होंने बताया कि रिसपुर से 3 व्यक्तियों को रहीमपुर खेडी(मिर्जापुर) से 6 महिलाओं, 3 बच्चों और 8 व्यक्तियों को रैसक्यू किया गया है।

Comments