Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


बुधवार से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को शुरू किया गया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 16, 2022 Tags: , , , , , , ,

समालखा के 13 वर्षीय निकुंज गुप्ता को कॉर्बेवेक्स की पहली डोज लगाई गयी।

BOL PANIPAT : 16 मार्च- सरकार द्वारा देशभर में कोरोना के विरुद्ध चलाए जा रहे वैक्सीनेशन के महा अभियान के तहत समालखा के सरकारी अस्पताल में बुधवार से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को शुरू किया गया। समालखा के 13 वर्षीय निकुंज गुप्ता को कॉर्बेवेक्स की पहली डोज भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व डीसी सुशील सारवान की उपस्थिति में लगाई गयी।

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि पानीपत जिला में कोरोनावायरस के इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व अन्य कर्मी वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तहत लोगों को नियमित रूप से प्रेरित कर रहे हैं। वे सभी बधाई के पात्र हैं। डीसी सुशील सारवान ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वैक्सीन एक बहुत ही मजबूत सुरक्षा कवच है। जिला में कोरोनावायरस सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 12 से 14 आयु के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं और टीकाकरण के इस महाअभियान के भागीदार बनें।

उन्होंने कहा कि 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह भी जल्द से जल्द अपनी दूसरी डोज ले लें और 60 साल से अधिक आयु के व्यक्ति जिन्होंने दोनों डोज ली हैं वे भी बूस्टर डोज ले सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ रविंद्र मलिक,सीएमओ डॉ जितेंद्र कादियान,उप सिविल सर्जन डॉ मनीष पासी सहित विभिन्न चिकित्सक उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने एएनएम और आशा वर्कर को भी सम्मानित किया।

       

Comments