Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


साम्प्रदायिक हिंसा मानवता की सबसे बड़ी दुश्मन-मालती अरोड़ा

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 24, 2023 Tags:

साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान रैली को झंडा दिखाकर किया रवाना

BOL PANIPAT ,24 नवंबर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया तथा पानीपत प्रभारी मालती अरोड़ा ने कहा की समाज में साम्प्रदायिक हिंसा मानवता की सबसे बड़ी दुश्मन है। जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों तथा महिलाओं पर पड़ता है। उन्होंने यह बातें पानीपत के अंध विद्यालय के बच्चों द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान रैली निकलने के अवसर पर कहीं। मालती अरोड़ा ने साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान रैली को झंडा दिखाकर भी रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचने पर उनका स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया। इस दौरान मालती अरोड़ा ने छात्रों से भी बातचीत की।
उन्होंने कहा की यह सप्ताह हर वर्ष 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है। सांप्रदायिक सद्भाव अभियान सप्ताह के दो मुख्य उद्देश्य हैं हिंसा से प्रभावित अनाथ या निराश्रित बच्चों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समर्थन के लिए दान जुटाना और लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की आपका योगदान निराश्रित बच्चों की सहायता के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद करेगा।एकत्रित धनराशि का प्रयोग प्रभावी पुनर्वास की योजनाओं के तहत सांप्रदायिक, जातीय या आतंकवादी हिसा में होने वाले अनाथ और निराधार बच्चों को सहायता प्रदान करना है। इसलिए अधिक से अधिक वित्तीय सहायता दें। इस अवसर पर अंध विद्यालय के प्रिंसिपल मुनीश जैन,आईएचएम (होटल मैनेजमेंट) के प्रिंसिपल चन्दन वशिष्ठ, लेक्चरर नोबल कौशिक तथा अंध विद्यालय का सारा स्टाफ उपस्थित रहा।  

Comments