Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


हवा बदल चुकी है और भाजपा का 400 पार का नारा हवा हवाई हो गया है : दीपक बाबरिया

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 11, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर बुल्ले शाह के होटल हाईव में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया व करनाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने एक प्रेस वार्ता की। इससे पहले पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह के नेतृत्व में उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता में जाकर दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए वोट की अपील करें व ज्यादा से ज्यादा वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को जीतवाने के लिए मेहनत करें  पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि  हरियाणा सरकार अल्पमत में है और बीजेपी सरकार को गवर्नर साहब के पास जाकर अपने बहुमत का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस शुद्ध राजनीति करेगी कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया जाएगा उन्होंने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं कह रहे।  राज्यपाल साहब के पास जाकर बहुमत का प्रदर्शन करने से ही  दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा।उन्होंने जेजेपी को भाजपा की बी टीम बताया और कहा की जेजेपी के बाहरी समर्थन के बावजूद कांग्रेस पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएगी।वही हिसार में नैना चौटाला के द्वारा जेपी पर लगाए गए हमले के आरोपों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की नैना चौटाला सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे आरोप लगा रही हैं। जेपी ऐसा नहीं कर सकते। जिसने भी ऐसा किया है गलत किया है ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस वक्त कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो को लेकर जनता में जोश का माहौल है और जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट कर रही है हवा बदल चुकी है और भाजपा का 400 पार का नारा हवा हवाई हो गया है।

Comments