Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


कम्युनिस्ट नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा अपनाई जा रही कारपोरेटपरस्त एवं सम्प्रदायिक नीतियों की घोर निंदा की.

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 6, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 6 मई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी राजनीतिक अभियान के तहत आज के प्रचार अभियान का नेतृत्व सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं पार्टी के जिला सह सचिव राम रतन एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर चावला कालौनी, राजीव कालौनी, राम नगर, शिब नगर, तथा राजा खेडी़, मोहाली, अटावला आदि गांवों में कईं नुक्कड़ मीटिंग की गई जिन्हें पार्टी के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, जिला सचिव पवन कुमार सैनी, रामरतन एडवोकेट, माम चंद सैनी जमशेद राणा आदि ने सम्बोधित किया । कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि भाजपा सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है और महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले भाजपा सांसद बृजभषण शरण सिंह को एफ आई आर होने के बावजूद गिरफ्तार नही कर रही। कम्युनिस्ट नेताओं ने भाजपा सरकार द्वारा अपनाई जा रही कारपोरेटपरस्त एवं सम्प्रदायिक नीतियों की घोर निंदा करते हुए देश, संविधान, लोकतंत्र बचाने के लिए देश और प्रदेश से भाजपा सरकार हटाने पर जोर दिया।
कम्युनिस्ट नेताओं ने आजादी के आंदोलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका और आजाद भारत में रोजगार, शिक्षा, बडे़ उद्योग के विकास और सार्वजनिक क्षेत्र की स्थापना में दिये गए योगदान की भी चर्चा की। आज के जन जागरण अभियान में सेवा सिंह मलिक, शीश राम तोमर, जूनेद राणा, भूपेन्द्र कश्यप,अशोक पवांर, रुपेश सैनी, हरपाल सिंह कश्यप, भान सिंह अटावला, नरेन्द्र देशवाल, चंद्रभान निम्बरी, रामबीर कश्यप आदि शामिल रहे।

Comments