कार्यकर्ता मीडिया, सोशल मीडिया एवं जनसंपर्क के माध्यम से करे सरकार के जनकल्याणकारी व राष्ट्रीय गौरव के कार्यों का प्रचार : दुष्यंत गौतम
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना ने किया स्वागत।
BOL PANIPAT : 5 फरवरी, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गौरव की बढ़ाया है देश की रक्षा व सुरक्षा को सुदृढ़ किया है ।पहले हर जगह ये लिखा मिलता था की किसी भी संदिग्ध वस्तु को ना छुए ये बम हो सकता है। पाकिस्तान रोज रोज घुसपैठ तथा आतंकी हमले करवाता था ।अब ये सब बाते अतीत की हो गई है ।मोदी ने देश की रक्षा व सुरक्षा को सुदृढ़ किया है।ये शब्द भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को कहा।
कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी व राष्ट्र गौरव के कार्यों का मीडिया, सोशल मीडिया एवम जनसंपर्क के माध्यम से प्रचार प्रसार करे।।
दुष्यंत गौतम ने बूथ तथा शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी हासिल की।
जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को बताए की पानीपत में संगठन बहुत मजबूत है पन्ना प्रमुख तक लगभग बना दिए गए है । पन्ना सम्मेलन की भी तैयारी चल रही है।। डा अर्चना गुप्ता ने राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की शाल ओढ़ाकर तथा खाटू श्याम की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र भाटिया, जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, सह प्रमुख सुनीता गोयल, मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुज्जर व संजय त्यागी,रविंद्र भालौर, सुरेंद्र खरब,सनी सेठी, प्रमोद शर्मा,सुमित गर्ग, दीपक कंसल, दिनेश रावल, आदि मौजूद रहे।

Comments