Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 5 प्रत्याशियों की सूची जारी की।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 10, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 10 सितम्बर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए आज 5 प्रत्याशियों की सूची जारी की । सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने यहां जारी प्रैस विज्ञ्पति में यह जानकारी दी।
कामरेड कश्यप ने बताया कि स्थानीय भगत सिंह स्मारक में पार्टी की चुनाव अभियान समिति की बैठक में विचार विमर्श के बाद सूचि को अंतिम रुप दिया गया । बैठक में सीपीआई की राष्टीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी कामरेड अमरजीत कौर विशेष रुप से शामिल रही ।सूचि के अनुसार रानिया से कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क , साढौरा से कामरेड अरुण कुमार शक्करवाल ,नरवाना से मनीराम बेलरखा , सोनीपत से कामरेड राजीव वर्मा और पुंडरी से कामरेड पहल सिंह तंवर उम्मीदवार होंगें । यह भी तय किया गया कि सभी उम्मीदवार 11 सितम्बर को नामांकन करेंगे ।
चुनाव समिति ने कहा कि सीपीआई की स्पष्ट समझ है कि राज्य जनविरोधी , किसान विरोधी एवं कारपोरेटपरस्त भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना अति आवश्यक है । सीपीआई ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह इंडिया गठबंधन मिल कर चुनाव लडे़ तो भाजपा को बुरी तरह हराया जा सकता है । राज्य में इंडिया गठबंधन बडी़ पार्टी होने के नाते कांग्रेस पार्टी वामपंथी पार्टियों को साथ लेकर चले । बैठक में दरियाव सिंह कशयप , तिलक राज विनायक , सत्येन्द्र गिरि , राम रतन एडवोकेट , मनीराम , पवन कुमार सैनी शामिल रहे ।

Comments