Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


अंकुर बने गन्नौर नगरपालिका चुनाव हेतु विस्तारक

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 23, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 23 फरवरी, भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव हेतु कि तैयारी तेज।
इसी कड़ी में विस्तारकों की नियुक्ति की। इसराना हल्का के गांव बुआना लाखू निवासी अंकुर मलिक को गन्नौर नगरपालिका चुनाव हेतु पार्टी ने विस्तारक नियुक्त किया। ज्ञात हो अंकुर मलिक एक कुशल संगठन कर्ता है। अंकुर मलिक भाजपा इसराना मण्डल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री व जिला भाजपा मे ज़िला मीडिया सह प्रभारी पद के दायित्व का निर्वहन कर चुके है।
विदित रहे 2019 के विधानसभा चुनाव हेतू अंकुर मलिक को पटौदी विधानसभा का विस्तारक नियुक्त किया गया था उनके कुशल संगठन के कारण वहां से भाजपा उम्मीदवार सत्यप्रकाश जरावता 36000 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए थे।
अंकुर मलिक ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू का आभार व्यक्त किया। अंकुर ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन का काम करूंगा व गन्नौर नगरपालिका में अवश्य कमल खिलेगा।

Comments