डीसी ने सभी अधिकारियों को दिए निर्देश
जन सुनवाई में आई शिकायतों का तत्परता से हो निवारण: डीसी
BOL PANIPAT , 6 मई। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शनिवार को जिला सचिवालय में स्थित प्रथम तल पर कॉन्फ्रैंस हॉल में सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार हर रोज प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जन सुनवाई में आने वाली शिकायतों का तत्परता से निवारण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आमजन की मूलभूत समस्याएं दूर करने के लिए ही सभी अधिकारियों को ये निर्देश दिए थे कि वे हर रोज अपने कार्यायल में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आमजन की सुनवाई करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन सुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों की हर सप्ताह शनिवार या रविवार को समीक्षा बैठक भी अवश्य होगी। इस बैठक में उन्हीं संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बुलाया जाएगा जिनकी शिकायतें लंबित होगी। इस अवसर पर एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, सीईओ जिला परिषद् विवेक चौधरी, सीटीएम राजेश कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

Comments