बागवानी उत्पादकों को ऊर्जा प्रदान करेगा घरौंडा का सब्जी एक्सपो.
जिले के पांच खंडों से 500 बागवानी उत्पादक करेंगे एक्सपो में शिरकत
बागवानी विभाग ने किसानों को ले जाने के लिए की 5 बसों की व्यवस्था
BOL PANIPAT , 16 फरवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टïता केंद्र में 23 व 24 फरवरी को आयोजित किया जा रहा 2 दिवसीय सब्जी एक्सपो बागवानी उत्पादकों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। जिले के पांच खंडों से 500 किसान सब्जी एक्सपो में बागवानी की आधुनिक जानकारी लेंगे। बागवानी विभाग द्वारा सब्जी एक्सपो में किसानों के लिए 5 बसों का इंतजाम किया गया है जिसमें हर खंड से रोजाना 250 किसान भ्रमण क लिए जायेंगे। इसके लिए किसानों को अपने खंड के एचडीओ के नाम पंजीकरण करवाना होगा।
उपायुक्त ने बताया कि उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले किसानों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित भी किया जायेगा। प्रदर्शनी में किसान व अन्य अपना स्टॉल लगा कर अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकते हैं। सब्जी एक्सपों में विभिन्न उत्पादन को लेकर किसानों व सब्जी उत्पादकों को विभिन्न प्रकार की सब्जी व खेती संबंधित आधुनिक जानकारी तकनीकी सत्र के माध्यम से दी जायेगी। किसानों को सब्जी एक्सपो में प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, प्रदर्शनी एवं केंद्र का भ्रमण भी कराया जायेगा।
जिला बागवानी अधिकारी शार्दुल शंकर ने बताया कि सब्जी एक्सपो में सब्जी उत्पादकों को हाईड्रोपोनिक डेमो यूनिट, सब सरफेस ड्रेनेज, सेंसर आधारित सूक्ष्म सिंचाई, प्रोट्रेज में बुआई मशीन, वीड मैट (खरपतवार नियंत्रण मैट ), पूर्ण केंद्र पर स्वचालित सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र की कार्य प्रणाली, नई इजरायली सब्जियों की किस्में ,लो -टनल हेतु नई तकनीक,मल्चिंग हेतु विभिन्न रंगों का प्रयोग, मिट्टी रहित टमाटर प्रदर्शन, संरिक्षत बागवानी में उच्च मूल्यों वाली सब्जियों का प्रदर्शन, सब्जियों का पैक हाउस व आर्गेनिक खेती आदि पर केंद्र की गतिधियों के बारे में केंद्र का भ्रमण कराया जायेगा।
उन्होंने बताया कि एक्सपो में उच्च मूल्यों वाली सब्जियों की संरक्षित खेती का तकनीक प्रदर्शन के अलावा विभिन्न प्रकार की सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के साथ सूक्ष्म सिंचाई की तकनीक का प्रदर्शन,किसानों को स्वस्थ पौध तैयार करना,गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता को कैसे बढ़ाना है विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जायेगी।
उन्होंने बताया कि इस सब्जी एक्सपो में किसानों के बीच संरक्षित खेती, प्रकृतिक खेती ,पानी में धुलनशील उर्वरकों के उपयोग, स्वचालित ड्रिप सिंचाई प्रणाली, मिटटी रहित टमाटर उत्पादन और स्वचालित बीज बुवाई मशीन के प्रदर्शन के बारे में जागरूक किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि एफपीओ आरिएंटेशन प्रोगाम, संरक्षित सरंचनाओं के तहत सब्जियों की खेती, खेती में कृषि पद्धति , जैविक सब्जियों के उत्पादन, प्रमाणन और विभागीय योजनाओं और दिशा निर्देशों पर तकनीकी सत्र भी आयोजित किया जा रहा है जो किसानों के लिए लाभदायी है। फिल्ड प्रदर्शन, एक्पोजर विजिट और किसानों की विशेषज्ञों के साथ वार्ता भी कृषि विशेषज्ञों द्वारा की जायेगी। सब्जी एक्सपो में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की फर्मों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। सब्जी एक्सपो के अंतिम दिन में उत्कृष्ट किसान को पुरस्कार वितरण समारोह सम्मानित किया जायेगी।

Comments