Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


कांग्रेस नेता पहुंचे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में.

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पिछले 26-27 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह और जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह पालिका बाजार धरना स्थल पर पहुंचे।
इस मौके पर वरिंदर शाह ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे शहर की रीढ़ हैं, उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं।

उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार ने जो सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था, भाजपा सरकार को तुरंत अपना वादा पूरा करना चाहिए।
वरिंदर शाह ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि –
कांग्रेस की सरकार आते ही ठेका प्रथा बंद की जाएगी, सभी सफाई कर्मचारियों को पक्की नौकरी दी जाएगी और रिटायरमेंट के बाद सभी को पेंशन दी जाएगी।
पानीपत कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है।

Comments


Leave a Reply