अडानी की कंपनियों के शेयर गिरने के बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
BOL PANIPAT : विदेशी कम्पनी हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद से अडानी के साम्राज्य को 10 लाख करोड़ का झटका लग चुका है हालांकि यह रकम उनकी जेब से नही गई परंतु पिछले हफ्ते में उनकी कुल संपत्ति की बाजार वैल्यू मे तेजी से कमी आ चुकी है
एक हफ्ते मे ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट मे से तीसरे नंबर से खिसक के 22 वे नंबर पर आ गए है.
25 जनवरी को आई रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों मे रकम लगाने वाले निवेशक मे SBI व LIC भी शामिल है जिनके शेयर प्राइज मे भी गिरावट देखने को मिल रही है।
अडानी की कंपनियों के शेयरों के गिरते मूल्य को लेकर व हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद भारत सरकार पर कोई कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा को संसद से सड़क तक घेरने की तैयारी की है जहां संसद मे कांग्रेस नेता जयराम रमेश हर रोज तीन सवाल पूछने की बात कर रहे है वही कांग्रेस के द्वारा सड़को पर प्रदर्शन किया जा रहा है इसी श्रृंखला मे आज पानीपत के एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा के बाहर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया।

पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर (बुल्ले) शाह के नेतृत्व मे शहर के लोगों के साथ एसबीआई बैंक के बाहर इकट्ठा हुए व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि विदेशी रिसर्च कंपनी ने अडानी के द्वारा किए गए लेनदेन को सबसे बड़ा फ्रॉड बताया है अब तक भारत सरकार ने अडानी की कंपनियों की जांच तक नहीं करवाई और न ही ऐसी की स्टेटमेंट दी है जिसमे अडानी के शेयर खरीदने वाले निवेशकों को राहत मिल सके।
स्थानीय युवा नेता विपुल शाह का कहना है की बेरोजगारी,महंगाई, किसानों की आय के मुद्दों पर फैल हो चुकी है अडानी ग्रुप की कंपनियों पर सरकार ने शिकंजा न कसा व जाँच न करवाई तो निवेशकों का पैसा डूबने का अंदेशा बना रहेगा इस मौके पर पानीपत के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Comments