Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सुखवीर मलिक ने निज़ामपुर का दौरा किया। 

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 5, 2024 Tags: , , , ,

– ग्राम अध्यक्ष और ग्राम सचिव को बूथ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी।

 BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज सुखबीर सिंह मलिक  और उनकी टीम ने गांव निज़ामपुर का दौरा किया एवं लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उनको आम आदमी पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया ।
बढ़ती हुई महंगाई  के दौर मे आपके हक की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी महिला सुरक्षा आदि के बारे मे जानकारी दी।ग्राम सचिव ग्राम अध्यक्ष को बूथ मैनेजमेंट करने के लिए सुखबीर मलिक ने अधिकृत किया।आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सवा लाख कार्यकर्ताओं से अधिक है।जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य महिला सुरक्षा पर लोगों से चर्चा कर रहे हैं।आम आदमी पार्टी की मूलभूत सुविधाएं लोगों को महंगाई के दौर में पसंद आ रही है। लोग दिल्ली में पंजाब की तरह हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं।गांव निजामपुर में अजय चहल कृष्ण लाल महावीर चहल अनिल कुमार आगे राजेंद्र कुमार जगत कुमार पवन कुमार जोगीराम मनीष कुमार मीनू लाल सूरजभान दीपक कुमार जोगीराम कश्यप शैलेश चहल राम प्रसाद पवन कश्यप शमशेर सिंह, दीपक कुमार ,कुलदीप सिंह व अन्य साथियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद किया और आने वाले चुनाव में समर्थन देने का वादा किया। लोगों ने आम आदमी पार्टी में अपनी निष्ठा दिखाई और पार्टी के लिए काम करने का आश्वासन दिया इस मौके पर प्रदेश सहसचिव  सुखबीर मलिक और उनकी टीम मे   प्रदेश सहसचिव राजकुमार मुंडे प्रदेश सहसचिव, होशियार सिंह मुकेश शर्मा(जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया)संदीप मनचंदा मौजूद रहे।

Comments