Saturday, June 27, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए सिपाहियों ने दी बी-1 परीक्षा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT,  27 जून : सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए पुलिस कर्मचारियों की बी-1 परीक्षा हुई। पुलिस विभाग में अनुसंधान अधिकारी बनाने के लिए विशेष प्रकार का कोर्स कराया जाता है। करनाल रेंज के पुलिसकर्मियों की बी-1 परीक्षा का आयोजन समालखा स्थित पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन हुआ।

पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल (IG) अशोक कुमार आईपीएस, डीसीपी सोनाक्षी सिंह आईपीएस व अन्य अधिकारियों की निगरानी में करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले जिला पानीपत, करनाल व कैथल के महिला व पुरुष सिपाहियों ने पदोन्नति की परीक्षा दी। शनिवार को आयोजित की गई परीक्षा में तीनों जिलों के 844 पुरुष व महिला सिपाहियों ने बी-1 परीक्षा पास करने के लिए टेस्ट दिया।
जिसमे जिला पानीपत से 304 पुलिसकर्मी परीक्षा में बैठे, करनाल से 332 तथा कैथल से 208 पुलिसकर्मियों ने परीक्षा दी।

करनाल रेंज में परीक्षा के लिए पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल (IG) अशोक कुमार आईपीएस की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिनकी देखरेख में परीक्षा हुई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। इन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस 5 साल पूरी हो जाती है और सर्विस रिकार्ड अच्छा है उनको मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल आईपीएस के निर्देशानुसार सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति की तैयारी के लिए पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर बी-1 परीक्षा कराई जा रही है। इस फाइनल परीक्षा से पूर्व करनाल रेंज के सभी योग्य सिपाहियों का मॉक टेस्ट 14 जून को कराया गया था।

बी-1 में फाइनल सेलेक्शन के बाद पुलिस कर्मचारियों को 6 माह के लिए पुलिस अकादमी मधुबन या अन्य पुलिस ट्रेनिग सेंटरों में कोर्स के लिए भेजा जाता हैं। ट्रेनिग के दौरान उन्हें कानूनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी भूमिका, केसों का अनुसंधान, निष्पक्ष कार्यशैली के बारे में पढ़ाया जाता है।

इस बी-1 परीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल अशोक कुमार आईपीएस की अध्यक्षता में परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बी-1 परीक्षा की कमेटी में पुलिस अधीक्षक करनाल श्री नरेंद्र बिजारनिया आईपीएस, सोनीपत डीसीपी सोनाक्षी सिंह आईपीएस को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया हैं। 

Comments


Leave a Reply