आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. यूनिट एवं राजनीति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग द्वारा विद्यार्थियों को यह बताया गया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया, जिस वर्ष संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर अंबेडकर की 125वीं जयंती थी। इससे पहले, इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। यह दिन साल 1949 में पहली बार भारतीय संविधान को अपनाए जाने का प्रतीक है । 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया । तत्पश्चात महाविद्यालय के राजनीति विभाग के प्रो राहुल द्वारा विद्यार्थियों को संविधान दिवस के बारे में बताया गया उन्होंने यह कहा कि भारत का संविधान लिखित है, संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देने के साथ- साथ सरकार के कार्यों की रूपरेखा स्थापित करता है। राजनीति विभाग की संयोजिका डॉ किरण मदान जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है जो कि संविधान सभा के अध्यक्ष थे । एन.एस.एस. की संयोजिका प्रो खुशबू ने कहा कि यह दिन नागरिकों को लोकतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मान करने और उन्हें बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस कार्यक्रम में मंच संचालन स्वयंसेविका खुशी द्वारा किया गया । तत्पश्चात डॉ नीतू के द्वारा सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को यह शपथ दिलाई गई की “मैं सत्य निष्ठा पूर्वक शपथ लेती हूं कि मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखूंगी जो विधि द्वारा स्थापित है तथा भारत की सार्वभौमिकता और सत्य निष्ठा बनाए रखूंगी । जय हिंद जय भारत”। इस कार्यक्रम में डॉ निधान सिंह, पूजा, मोहित (राजनीति विभाग) एवं गणेश आदि उपस्थित रहे ।

Comments