Wednesday, August 5, 2026
Newspaper and Magzine


SGFI अंडर-17 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जी.डी. गोयनका स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 5, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंडर-17 ताइक्वांडो चैंपियनशिप का पाइट स्कूल, एन. एफ. एल. में आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के होनहार खिलाड़ियों  में से गुरनूर  और तनिष्क ने अपने शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास का परिचय देते हुए क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन युवराज जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply