नियम व शर्त पूरी करने वाले ठेकेदार का ठेका हो सकता है रद्द: जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह
ठेकेदारों को वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा
नेशनल हाईवे 44 एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे की पार्किंग के लिए कुरूक्षेत्र वासी देवेन्द्र ने लगाई 19 लाख 60 हजार की अंतिम बोली
BOL PANIPAT , 24 अक्टूबर। नेशनल हाईवे 44 की पार्किंग की वर्ष भर के लिए बोली शुक्रवार को जिला उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन हुई। पार्किंग की 1 साल के ठेके के लिए बोली देने को जिले भर से 12 बोली दाताओं ने भाग लिया व उमंग तथा उत्साह के साथ सभी शर्तों को ध्यान में रखते हुए बोली लगाई। बोली की शुरुआत करने से पहले जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने बोली दाताओं के सामने बोली से जुड़ी कुछ शर्ते रखी जिनके पालन न करने पर 1 साल के ठेके को रद्द करने के निर्देश दिए गए।
बोली की शुरुआत 7 लाख से शुरू हुई जो लगातार आगे बढ़ती गई। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया बोली की राशि भी बढ़ती गई। पूरी बोली की वीडियोग्राफी भी प्रशासन द्वारा की गई। करीब एक घंटे तक चली बोली कि इस प्रक्रिया में कुरूक्षेत्र निवासी देवेन्द्र की अंतिम बोली 19 लाख 60 हजार पर रही। उसे पार्किंग का ठेका दिया गया। दूसरे नंबर पर नौल्था वासी विशाल ने 19 लाख 50 हजार व तीसरे स्थान पर इसराना वासी राजेश ने 19 लाख 40 हजार की बोली लगाई।
नगराधीश टिनू पोसवाल ने बताया कि पार्किंग के नीचे साफ सफाई रखना आवश्यक है अनियमिताएं बढती जाने पर उनका चालान भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा की निर्धारित किए गए नियमों का पालन करना आवश्यक है। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, रेडक्रॉस सचिव गोरव रामकरन, लेखा अधिकारी मदनलाल, डीटीओ हरमेश चंद, लालचंद, जसमेर, मनोज आदि मौजूद रहे।

Comments