पोलिंग पार्टीयां पहुंची बूथों पर
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए रविवार को होगा मतदान
BOL PANIPAT , 29 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के तहत कराये जा रहे चुनाव में रविवार 30 अक्तूबर के दिन जिले में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। मतदान सभी केंद्रों पर सवेरे 7 बजे प्रारम्भ हो जायेगा व शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। सफलतापूर्वक मतदान कराने को लेकर सभी 6 खंडों के पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधित सामग्री वितरित कर शनिवार को पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतदान कंद्रों के लिए रवाना किया गया।
खंड पानीपत की पालिंग पार्टियों को सीटीएम राजेश सोनी ने आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में,उपमंडल अधिकारी (ना.) वीरेंद्र ढुल ने एस.डी.सीनियर सैकेंडरी स्कूल जीटीरोड़ में, अमित कुमार उपमंडल अधिकारी, समालखा (ना.) ने वैश्य कन्या महाविद्यालय, समालखा में,नवदीप सिंह एम.डी.शुगर मिल ने इसराना की पोलिंग पार्टियों को एस.डी. विद्या मंदिर (जूनियर विंग) में, जी.एम. रोडवेज कुलदीप जांगड़ा ने बापोली की पोलिंग पार्टियों को आर्य कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, पानीपत में मतदान से संबंधित सामग्री वितरित की व सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम का संचालन सम्बंधी जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रथम चरण के इस मतदान में पोलिंग पाटियां इस बात का ध्यान रखें की जो व्यक्ति असहाय है व मतदान करने आ रहा हैं तो उसको मतदान केंद्र तक लाने वाला व्यक्ति 18 वर्ष से ऊपर का ना हो और व वह एक बार ही मतदान केंद्र तक आ सकता है यह सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही ना बरते व शुद्ध मतदान को सफलता पूर्वक कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायें।

Comments