Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


नियम व शर्त पूरी न करने वाले ठेकेदार का ठेका हो सकता है रद्द: जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 11, 2026 Tags: , , , ,

-ठेकेदार को वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा

-नेशनल हाईवे 44 एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे की पार्किंग के लिए नौल्था वासी समुन्द्र सिंह ने लगाई 12 लाख 71 हजार की अंतिम बोली

BOL PANIPAT , 11 फरवरी। नेशनल हाईवे 44 की पार्किंग की दो साल के लिए बोली बुधवार को जिला उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में संपन हुई। पार्किंग की 2 साल के ठेके के लिए बोली देने को जिले भर से 5 बोली दाताओं ने भाग लिया व उमंग व उत्साह के साथ सभी शर्तों को ध्यान में रखते हुए बोली लगाई। बोली की शुरुआत करने से पहले जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने बोली दाताओं के सामने बोली से जुड़ी कुछ शर्ते रखी जिनके पालन न करने पर ठेके को रद्द करने के निर्देश दिए गए।
बोली की शुरुआत 7 लाख से हुई जो लगातार आगे बढ़ती गई। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया बोली की राशि भी बढ़ती गई। पूरी बोलने की वीडियोग्राफी भी प्रशासन द्वारा की गई। करीब एक घंटे तक चली बोली कि इस प्रक्रिया में नौल्था वासी समुन्द्र सिंह की अंतिम बोली 12 लाख 71 हजार पर रही। दूसरे नंबर पर शाहपुर वासी अजय ने 12 लाख 50 हजार की बोली लगाई।
समालखा एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि पार्किंग के नीचे साफ सफाई रखना आवश्यक है अनियमिताएं बढऩे पर उनका चालान भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए नियमों का पालन करना आवश्यक है। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव गोरव रामकरन, डीटीओ हरमेश चंद, लालचंद, जसमेर, मनोज, अमित आदि मौजूद रहे।

Comments