Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पार्षद विजय जैन ने कमिश्नर राहुल नरवाल को ले जाकर वार्ड की स्थिति से अवगत कराया

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 1, 2023 Tags: , , , ,

15 दिन के अंदर काम चालू नहीं हुए तो विरोध प्रदर्शन करेंगे पार्षद विजय जैन

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण हल्के के लोकप्रिय नेता पार्षद विजय जैन ने वार्ड नंबर 26 में पानीपत के निगम कमिश्नर राहुल नरवाल को ले जाकर वार्ड की स्थिति से अवगत कराया विजय जैन ने कमिश्नर को कहा कि मेरे वार्ड में सारी सड़कें पटी पड़ी हैं चलने लायक कोई भी सड़क नहीं है मेरे को वार्ड वासी बहुत बार सड़के बनाने के लिए बोल चुके हैं परंतु आज तक कोई भी सड़क नहीं बनी अमृत योजना के तहत ठेकेदार ने सारी सड़कों को फाड़ दिया है और जो पुरानी ईंट थी वह भी ठेकेदार उठाकर के ले गया इस अवसर पर कमिश्नर राहुल नरवाल और जनता के बीच काफी बहस भी हुई लोगों ने कहा कि हम नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं विधायक भी हमारी नहीं सुनता और हमारा गलियों में चलना भी दूभर हो गया है इस अवसर पर कमिश्नर ने पार्षद और जनता को आश्वासन दिया है कि मैं 15 दिन के अंदर अंदर वार्ड नंबर 26 की सभी सड़कें चालू करवा दूंगा और बना करके दूंगा पार्षद विजय जैन को भी कमिश्नर ने कहा कि आप अमृत योजना के ठेकेदार के खिलाफ लिखकर के दे मैं उसकी पेमेंट रोक दूंगा और जब तक कार्य नहीं होंगे उसको पेमेंट नहीं करूंगा इस पर विजय जैन ने कहा कि अगर 15 दिन में मेरे वार्ड में काम चालू नहीं हुआ तो मैं कमिश्नर ऑफिस के सामने आकर के धरना दूंगा और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अगर मेरे को इस्तीफा भी देना पड़ा तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं मेरे लिए जनहित सर्वप्रिय हैं जब मेरी जनता के काम ही नहीं होंगे तो मैं पार्षद पद का क्या करूंगा उन्होंने कहा कि मैं जनहित में कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटूंगा और मैं 15 दिन के बाद अगर काम चालू नहीं हुआ तो अपने वार्ड की जनता को इकट्ठा करके विरोध प्रदर्शन करूंगा इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा ने कमिश्नर नगर निगम को कहा कि 15 दिन के अंदर काम चालू नहीं हुए तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधायक के इशारे पर भाई विजय जैन के कार्य रोके जा रहे हैं हम इसको कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे वार्ड पार्षद विजय जैन व कमिश्नर राहुल नरवाल के बीच इस मामले में बहस भी हुई इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश शर्मा, अनूप शर्मा, अमित शर्मा उपमन्यु ,बलदेव अरोड़ा हनुमान, शिवकुमार शर्मा ,विक्रम शर्मा ,पार्वती देवी ,नीलम रानी ,सुनीता ,बबली ,रमेश मौर्या एडवोकेट ,मनोज सरोहा, जयप्रकाश त्यागी ,आदि लोग उपस्थित थे

Comments