Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में पार्षद जमकर करते हैं भ्रष्टाचार साफ-सुथरी सड़कों को बार-बार तोड़कर बनाना सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए: सुखबीर मलिक

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 24, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मालिक ने आज अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 11 में एक साफ-सुथरी बनी हुई सड़क को फिर से तोड़कर बनाने पर अपना रोष प्रकट किया।
जैसा कि सेक्टर 11 के लोगों द्वारा जिलाध्यक्ष को सूचित करने पर जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर देखा .

सेक्टर 11 को जाने वाली सड़क जो की इंटरलॉकिंग से बनी हुई है साफ सुथरी सड़क है सिर्फ सफाई की कमी है को मौजूदा पार्षद के ठेकेदार सड़क को तोड़ने जा रहे हैं पूछने पर बताया गया सड़क फिर से बनेगी इस पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व उनके जनता के साथियों के साथ ने विरोध प्रकट किया।

जिला अध्यक्ष सुखवीर मलिक ने कहा पानीपत की बीच में सड़कों में खड्डे हैं उनको आप लोग ठीक नहीं करते हैं जबकि यह सड़क साफ सुथरी है इस को तोड़कर दोबारा बनाना भ्रष्टाचार को शक पैदा करता है . इस मामले में पार्षद को घेरे में लेते हुए जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा इस मामले की जांच होनी चाहिए एक बढ़िया सड़क को दोबारा क्यों तोड़ा जा रहा है?

पूछे जाने पर सुखबीर मलिक ने कहा पार्षद अपने फायदे के लिए कमीशन के लिए ऐसे काम बार-बार करते हैं. यह पैसा इनका नहीं है, यह पैसा जनता के टैक्स का पैसा है जिसको वह गैरकानूनी तरीके से लूट रहे हैं. जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने मांग की सरकार को इनके ऊपर लगाम लगानी चाहिए और जांच बेठानी चाहिए भ्रष्टाचार के सुबूत होने पर इन पर कार्रवाई होनी चाहिए.

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक, दीपक बग्गा, प्रितपाल खेड़ा, पवन कोहली, नीलम प्रणामी, सुरेंद्र शर्मा, राजीव कंसल, अनु मलिक, संदीप मनचंदा, सुरेंद्र मनोचा व सेक्टर 11 के साथी मौजूद रहे.

Comments