सीपीआई की पानीपत जिला कौंसिल ने महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन
BOL PANIPAT : 8 अप्रैल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिवमंडल के आहवान पर सीपीआई की पानीपत जिला कौंसिल की ओर से रसोई गैस, पैट्रोल, डीजल, डी ए पी खाद और अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार बढ रही महंगाई पर रोक लगाने ,विकराल हो रही बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सामने पुल के नीचे धरना लगाया गया। धरने की अध्यक्षता भाकपा के वरिष्ठ नेता शीशराम ने की और सीपीआई कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की ।
इस अवसर पर सी पी आई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट, सेवा सिंह मलिक, जमशेद राणा आदि ने कहा कि सरकार पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है जिसके चलते आम जनता के जीवन पर बहुत ही विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि गरीब मजदूरों के घर से रसोई गैस, दाल, सब्जी आदि जरुरी वस्तुएं नदारद हो रही है।
बाद में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम पैट्रोलियम पदार्थों के बढाए गई कीमतें वापस लेने, इन पदार्थों के प्रतिदिन भाव तय करने की प्रणाली पर रोक लगाने, इनको जी एस टी के दायरे में लाने, डी ए पी खाद की बढाई गई कीमत वापस लेने , बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकारी कार्यालयों में खाली पडे़ पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने, सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने पर रोक लगाने आदि मांगों का मांगपत्र उपायुक्त कार्यालय में दिया। धरने पर बिजेन्द्र स्वामी, राम कुमार सैनी, भूपेन्द्र कश्यप, कृष्ण कुमार सैनी, पवन कुमार, दुर्गादास, शीश राम, सुशील कुमार सैनी आदि शामिल रहे ।

Comments