Tuesday, June 23, 2026
Newspaper and Magzine


अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 23, 2026 Tags: , , , , , ,

अपराध समीक्षा गोष्ठी में थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने पर दिया जोर

BOL PANIPAT , 23 जून: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों एवं चौकी इंचार्जों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाही की समीक्षा लेकर अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के कड़े दिशा निर्देश दिए।
अपराध गोष्ठी में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी प्रणय कुमार, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश व सभी थाना प्रबंधक, एवं चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक के दौरान थानों में दर्ज मुकदमों की प्रगति, लंबित जांच, अपराध नियंत्रण की स्थिति तथा कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता दिखाई देनी चाहिए ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

पुलिस अधीक्षकभूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामलें की जांच अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी जांच अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच पूरी कर माननीय न्यायालय में चालान पेश करना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से महिला विरूध अपराधों, बच्चों के विरुद्ध अपराधों तथा अन्य संवेदनशील मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा थाना, चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता का व्यवहार करते हुए शिकायत को ध्यानपूर्वक सुने और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाईन, ऑफलाईन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम प्राप्त हुई हो उस पर त्वरित कार्रवाई करें।

सीसीटीवी कवरेज बढाए

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाए। अपने-अपने क्षेत्र में बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों, संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए आमजन व सामाजिक संगठनों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध की रोकथाम और वारदातों के शीघ्र खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र की सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। सभी थाना प्रबंधक यह भी सुनिश्चित करें कि कैमरों की दिशा (एंगल) सही हो, फुटेज स्पष्ट आए और कैमरे पूरी तरह कार्यशील रहें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि इसमें पुलिस का सहयोग करें। ताकि पुलिस और आमजन की साझेदारी से एक सुरक्षित एवं अपराध मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके।

Comments


Leave a Reply