-फसल विविधीकरण योजना- पानीपत जिले को मिला 4375 एकड़ का लक्ष्य
-वैकल्पिक फसल मक्का उगाने पर मिलेगा 2400 रुपये का अनुदान
BOL PANIPAT , 1 अगस्त। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत चलाई जा रही फसल विविधिकरण योजना (सीडीपी) के अंतर्गत धान जैसी फसल को छोड़कर कम पानी व कम लागत वाली मोटे अनाज की वैकल्प्कि फसल (मक्का) उगाने पर प्रदेश सरकार की ओर से 2400 रूपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा। जबकि दलहन फसलों के लिए 3600 रूपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए पूरे राज्य में जिलावार फसल का क्षेत्र का लक्ष्य व उसके लिए अनुमानित वित्तीय अनुदान की सूची भी जारी कर दी गई है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा फसल विविधकरण के तहत वैकल्पिक फसल जैसे मक्का बोने के लिए जिला पानीपत को 4375 एकड़ का लक्ष्य वर्ष 2022-23 के लिए मिला है। इसके तहत मक्का की फसल काश्त करने वाले किसानों को 2400 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए पानीपत जिले को 105 लाख रूपये की वित्तीय राशि का आवंटन होगा। इसी तरह दलहन फसलों जैसे मंूग, उड़द व अरहर बोने पर किसान को 3600 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से अनुदान मिलोा। जिला पानीपत को इसके लिए 2275 एकड़ का लक्ष्य मिला है, जिसकी अनुदान राशि लगभग 81.90 लाख रूपये होगी।
किसानों को कराना होगा पंजीकरण
डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों के एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर अपना पंजीकरण करवाना होग। पंजीकरण 25 जुलाई से शुरू हो चुका है और 31 अगस्त 2022 तक होगा। एक किसान को 5 एकड़ तक का ही लाभ दिया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अनुदान राशि सीधे किसान के बैंक खाता में ट्रांसफर करवाई जाएगी।

Comments