Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


28 नवंबर को पानीपत शुगर मिल में पिराई सत्र का शुभारंभ, किसानों में उत्साह: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 17, 2025 Tags: , , , , ,

पानीपत चीनी मिल में 69वें पिराई सत्र की शुरुआत, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

BOL PANIPAT , 17 नवंबर। उपायुक्त एवं पानीपत सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल के 69वें पिराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ आगामी शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मिल प्रांगण में किया जाएगा।

  समारोह का शुभारंभ सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री, हरियाणा डॉ. अरविंद कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, पंचायत, विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, तथा शिक्षा, पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा भी शामिल होंगे।

    इसके अतिरिक्त विधायक पानीपत शहर प्रमोद कुमार विज व व विधायक समालखा मनमोहन भड़ाना भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। डॉ. दहिया ने बताया कि पिराई सत्र की शुरुआत को लेकर मिल प्रशासन, किसानों और कर्मचारियों में विशेष उत्साह है।

Comments