Friday, August 28, 2026
Newspaper and Magzine


गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 28, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : चंडीगढ़, 28 अगस्त : गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन का शानदार उद्घाटन समारोह कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-35 में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती प्रेम लता ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर शकुंतला देवी ने “दीप से दीप जले” गीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। समारोह के दौरान रक्षाबंधन का त्योहार भी बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। गोल्डन गर्ल्स ने शानदार गिद्धा और रक्षाबंधन विशेष प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के गोल्डन बॉयज और गोल्डन गर्ल्स के जन्मदिन भी सामूहिक रूप से मनाए गए। कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण सूद, महासचिव दीपक रिखी और वित्त सचिव रेखा चावड़ा के कुशल नेतृत्व में किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस अवसर पर हीलिंग हॉस्पिटल द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया। अस्पताल की मेडिकल टीम ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अलावा डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए विशेष संवाद किया, जिसका सदस्यों ने भरपूर लाभ उठाया।

इस समारोह ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच आपसी मेल-जोल, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Comments


Leave a Reply