लम्बित मांगो को लेकर 4 अगस्त को मुख्यमन्त्री के विधान सभा क्षेत्र करनाल मे रोष प्रदर्शन करेगे स्वास्थ्य कर्मी
BOL PANIPAT : 3 अगस्त, प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी अपनी लम्बित मांगो को लेकर आगामी 4 अगस्त को मुख्यमन्त्री के विधान सभा क्षेत्र करनाल मे रोष प्रदर्शन करेगे। बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एशो0 हरियाणा के आहवान पर होने वाले इस रोष प्रदर्शन मे स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ बढचढ कर भाग लेगा। यह जानकारी आज यहा जारी एक प्रैस विज्ञप्ति मे स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा , महासचिव सतपाल खासा, उपप्रधान सुमित्रा देवी व वित सचिव रणधीर चहल ने बताया कि यदि 4 अगस्त तक स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांगो पर सकारातमक कार्यवाही नही की गई तो 4 अगस्त को अगले आन्दोलन का ऐलान भी किया जायेगा ,जिसमे सरकार के प्रत्येक मन्त्रियो के आवास के साथ साथ विपक्षी दलो के कार्यालयो पर भी क्रमिक भूख हडताल करने पर बाध्य होगे । कर्मचारी नेताओ ने राज्य के सभी राजनैतिक दलो को पत्र लिखकर स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांगो के प्रति अपनी पार्टी का रूख स्पष्ट करने की मागं भी की है। उन्होनेेे बताया कोविड महामारी मे कर्मचारियो की भारी कमी से सबक लेकर जहा स्वास्थ्य विभाग मे नये पद सृर्जित करने की आवश्यकता थी, वही पर विभाग के तत्कालीन निदेशक द्वारा स्वास्थ्य विभाग मे पहले से स्वीकृत पदो मे जो कटौती की गई थी, जिसको लेकर स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ पिछले चार साल से लोकतान्त्रिक रूप से जन आन्दोलन कर रहा है। आन्दोलन के दौरान अब तक मुख्यमन्त्री, स्वास्थ्य मन्त्री , राज्य के सभी सता व विपक्ष के सांसदो व विधायको को ज्ञापन देने के अलावा महानिदेशालय के पंचकूना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के साथ साथ पिछले साल 1 जनवरी 2023 से प्रति दिन ग्राम पचायतो द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांगो के समर्थन मे पारित प्रस्तावो की प्रति भेजने के बावजूद सरकार द्वारा अभी तक पदो मे कटौती सहित किसी भी जायज मांग पर कार्यवाही नही की गई है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ राज्य मे समाप्त पदो को बहाल करने , आबादी के अनुसार नये पद सृर्जित करने, एम.पी.एच.डब्लू. के खाली पदो पर नियमित भर्ती करने, एस.एम.आई. , एम0पीएच0एस0 महिला एव पुरूष के पदो पर पदोन्नति करने, एम.पी.एच.डब्लू. के पदोन्नत पद स्वास्थ्य सुपरवाईजर, एस.एम.आई. आदि पदो की वेतन विसगति को दुरस्त करके क्रमश एफ.पी.एल. 7 व एफ.पी.एल 8 के तहत वेतनमान देने,, आर.सी.एच. परियोजेना मे कार्यरत महिला एम.पी.एच.डब्लू.को नियमित एम.पी.एच.डब्लू. की भांति 2 जनवरी 2019 से 4200 ग्रेड पे अनुसार वेतन तथा भते देने,, एम.पी.एच.डब्लू. कैडर के पदनाम बदलने ,वर्ष 1994 व 1995 मे भर्ती स्वास्थ्य कर्मचारियो के वेतन निर्धारण मे त्रृटि को ठीक करवाने, नियत यात्रा भता मे बढौतरी करके 6000 रूप्ये प्रति माह देने, एम.पी.एच.डब्लू. का पूर्व ड्रेस कोड बरकरार रखने तथा एम.पी.एच.एस. का ड्रेस कोड सफेद एपै्रन करने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है।

Comments