इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने जिला चेयरमैन के आधिकारिक दौरे को सेवा कार्य से बनाया सार्थक.
BOL PANIPAT : जिला चेयरमैन डॉ. पूजा गोयल के आधिकारिक दौरे पर तथा क्लब अध्यक्ष रुपाली चोपड़ा के नेतृत्व में इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा उझा रोड स्थित साईं बाबा मंदिर में एक सराहनीय सेवा परियोजना का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्लब द्वारा जरूरतमंद व गरीब बच्चों को 100 स्वेटर वितरित किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिल सके, साथ ही 200 फूड बॉक्स भी वितरित किए गए।
डॉ. पूजा गोयल ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों को भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह सेवा परियोजना क्लब अध्यक्ष रुपाली चोपड़ा के मार्गदर्शन में, उपाध्यक्ष नीतू छाबड़ा एवं कार्यकारिणी सदस्य ज्योति रहेजा की सक्रिय सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह जानकारी क्लब एडिटर श्वेता मिगलानी ने दी।

Comments